फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नशे में धुत युवक ने उफनती गंगा में लगाई छलांग, बचाने के लिए पत्नी कूदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नशे में धुत युवक ने उफनती गंगा में लगाई छलांग, बचाने के लिए पत्नी कूदी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नशे में धुत युवक ने पुल से उफनती गंगा में छलांग लगा दी, जबकि तेज बहाव में डूब रहे पति को बचाने की कोशिश में पत्नी भी डूबने लगी मगर नाव चलाने वालों ने अथक प्रयास के बाद डूब रहे लोगों को बचा लिया।
नशे में धुत होकर ब्रजघाट पुल पर घूम रहे एक युवक ने बृहस्पतिवार की देर शाम को उफनती गंगा में छलांग लगा दी, जिसका पता लगते ही किनारे पर मौजूद मल्लाह दीपचंद, काले, गणेश, विनोद नाव लेकर दौड़ पड़े। जिन्होंने अथक कोशिश के बाद गंगा में छलांग लगाने वाले युवक को बचा लिया, जिसने होश में आने पर अपना नाम पता नितिन निवासी नोएडा बताया है। स्थानीय लोगों ने नितिन के परिजनों को घटना के विषय में जानकारी दी है।
विज्ञापन

वहीं रामपुर निवासी राकेश स्नान करने के दौरान पानी के तेज बहाव के साथ गंगा में डूबने लगे, जिसके शोर मचाने पर पास में ही स्नान कर रही उसकी पत्नी सीमा पति को बचाने की कोशिश करने लगी मगर पानी का बहाव तेज होने से वह भी डूबने लगी। शोर सुनकर हरकत में आए मल्लाहों ने अथक प्रयास के बाद राकेश और उसकी पत्नी को जीवित बचा लिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद होश आने पर घर को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed