{"_id":"5d471d468ebc3e6cee20bf4a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd181673624","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल बाद 15 अगस्त को ही रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 साल बाद 15 अगस्त को ही रक्षाबंधन
Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
इमरान अली, गढ़मुक्तेश्वर
इमरान अली, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी 19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन का पर्व एक साथ मनेगा। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती रहेगी। देश की आजादी से जुड़े राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं समेत सरकारी और सामाजिक संगठनों द्वारा देशभक्ति गान से लेकर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 19 साल की लंबी अवधि के बाद इस बार स्वतंत्रता दिवस वाले ही दिन भाई बहन के पवित्र और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व भी मनाया जाएगा।
रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर महिलाओं का सुबह होते ही भाइयों की कलाई पर राखी बांधने अपने मायकों में आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इनके साथ बच्चे भी अपनी नानी के घर पहुंचेंगे। स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर्व एक दिन मनाए जाने से पुलिस प्रशासन की चुनौती भी बढ़ जाएगी।
एक तरफ सड़कों पर यातायात और सुरक्षा बंदोबस्त की देखरेख करनी होगी तो दूसरी तरफ शिक्षण संस्थाओं में होने वाले रंगारंग कार्यक्रमों के दौरान शरारती तत्वों पर भी नजर रखनी होगी। सीओ अशोक शुक्ल और इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर्व के दौरान पुलिस स्तर से जुड़े सभी बंदोबस्त पूरी तरह चाक चौबंद रहेंगे।