{"_id":"5d45cd188ebc3e6cc92d733d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1816153169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से मिलने आई महिला को ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से मिलने आई महिला को ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों से मिलने आई महिला को घर में घुसने से रोका
गढ़मुक्तेश्वर। बच्चों से मिलने आई महिला को मारपीट करते हुए ससुराल वालों ने भविष्य में घर आने पर जान से मारने की धमकी देकर खदेड़ दिया। पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।
गढ़ के मोहल्ला मछेरान निवासी हनीफ की पत्नी सन्नो ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसमें उल्लेख किया है कि 12 जुलाई को वह गाजियाबाद से भाई शमशाद को साथ लेकर गढ़ में अपने बच्चों से मिलने आई थी। सन्नो का कहना है कि सास नफीसा, ससुर मुहआ, देवर शहजाद और हाशिम ने उसे घर में जाने से रोक दिया और भाई समेत उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि अगर भविष्य में दोबारा बच्चों से मिलने को घर आने की कोशिश की तो अगली बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सन्नो का कहना है कि ससुराल वालों की इस हरकत से वह बुरी तरह भयभीत हो गई है, इसके चलते अपने बच्चों से मिलने का साहस तक नहीं कर पा रही है। एसएसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला सन्नो की तहरीर पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।