{"_id":"5d4485728ebc3e6ce864295d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1814727126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे शराब पीने वाले चार आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे शराब पीने वाले चार आरोपी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा किनारे शराब पीने वाले चार आरोपी दबोचे
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा किनारे शराब पीकर श्रद्धालुओं से अभद्रता करने वाले चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो आरोपी बुधवार को गिरफ्तार हो चुके हैं।
गढ़ कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर कुछ शरारती तत्वों ने ब्रजघाट में गंगा तट पर खुलेआम शराब का सेवन करते हुए श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की थी। जिनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई, जिनमें से दो आरोपी सोनू और मनोज निवासी आर्य नगर पिलखुआ को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होंने पूछताछ के बाद अपने अन्य साथियों के नाम बताए। बृहस्पतिवार को दबिश देकर गंगा तट पर जाम छलकाने वाले मोनू, पवन, बलराज और रोबिन निवासी आर्य नगर पिलखुआ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।