{"_id":"5d4485738ebc3e6cfa3bfebd","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1814679182","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफान बढने और बहाव तेज होने के बाद भी गंगा में नावों का संचालन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफान बढने और बहाव तेज होने के बाद भी गंगा में नावों का संचालन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफनाई गंगा में जान जोखिम में डालकर कर रहे यात्रा
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने के बाद भी नावों का संचालन बेधड़क जारी है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में हादसों का खतरा मंडरा रहा है।
गंगा में जलस्तर बढ़ने के साथ ही पानी का बहाव भी तेज हो गया है, जिससे नाव का संचालन जोखिम भरा हो गया है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। ब्रजघाट गंगा में चल रहीं अधिकांश नावों में खुलेआम निर्धारित मानकों की धज्जी उड़ाई जा रही हैं। ब्रजघाट गंगा में मोटर बोट समेत छोटी बड़ी सौ से भी अधिक नावों का संचालन होता है, जिनमें अधिकांश के चालक अनट्रेंड अथवा नाबालिग हैं। यही नहीं नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाई जा रही है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनीष चौहान का कहना है कि नावों के संचालन में नियम और मानकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।