फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़क हादसों में दंपती समेत आठ घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़क हादसों में दंपती समेत आठ घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अलग अलग रास्तों पर हुए सड़क हादसों में दंपति आठ घायल हो गए, जिनमें हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने एक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र अशरफ हसन बृहस्पतिवार की दोपहर को बीमार पत्नी शमीम को हापुड़ के चिकित्सक से दवा दिलाने जा रहा था। नेशनल हाइवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को साइड मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गया। दूसरी घटना बृहस्पतिवार की सुबह गढ़ मेरठ रोड पर गांव दौताई और पौपाई के बीच हुई, जहां डग्गामार जीप से बचने की कोशिश में बाइक सड़क पर फिसलने से राजपाल और उसका दोस्त हसरत अली निवासी सरधना घायल हो गए, जो स्याना में रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होकर वापिस लौट रहे थे। तीसरी घटना बुधवार की रात को गढ़ स्याना रोड पर डेहरा कुटी के पास हुई, जहां सड़क किनारे घूम रहे आवारा पशु से टक्कर होने पर मारूति कार चालक जयवीर और उसका भतीजा अनिल निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। चौथी घटना बुधवार की रात को गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां केंटर में रखा डीजल से भरा ड्रम नीचे गिरने से हाईवे पर जा रही स्कूटी सड़क पर पलट गई। इस हादसे में स्कूटी चालक प्रशांत और पीछे बैठा उसका दोस्त बलराज निवासी गाजियाबाद घायल हो गए, जो किसी काम से अमरोहा को जा रहे थे। राहगीरों समेत पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करा दिया, जहां परीक्षण के दौरान हालत नाजुक होती देख चिकित्सक ने बलराज को गंभीर हालत में मेरठ को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed