फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ यात्रा : रूट डायवर्जन में लापरवाही पर नपेंगे पुलिसकर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ यात्रा : रूट डायवर्जन में लापरवाही पर नपेंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का मुख्य फोकस हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने पर रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसमें लापरवाही होने पर पुलिस कर्मी भी नपेंगे।

सावन मास की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और दुर्घटना रहित ढंग में संपन्न कराने के मकसद से पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों को पूरी कर उनकी समीक्षा भी करता आ रहा है। सीओ अशोक शुक्ल ने ब्रजघाट गंगानगरी का दौरा कर कांवड़ यात्रा के दौरान डूबने की कोई भी घटनाओं की रोकथाम का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मेले के दौरान बाहरी थानों से एसआई, महिला एसआई, एचसीपी, सिपाही और महिला सिपाहियों समेत होमगार्ड जवान भी ब्रजघाट गंगानगरी में तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे पर रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों पर खास नजर रहेगी, सादी वेशभूषा में भी तेज तर्रार पुलिस वाले संदिग्धों की निगरानी करेंगे, गंगा किनारे पर सीसीटीवी कैमरों की नजर भी रहेगी। गंगानगरी चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक जोन में एक डीएसपी और सेक्टर में एक इंस्पेक्टर तैनाती रहेगी, शिवभक्तों के आवागमन और जलाभिषेक से जुड़े मंदिरों समेत संपर्क मार्गों पर पुलिस तैनात रहेगी, लैपर्ड पुलिस दिन रात गश्त करेगी, कांवड़ यात्रा मेले की निगरानी को ब्रजघाट में 6 कंट्रोल रूम बनेंगे, हाइवे को जाम मुक्त रखने को खराब वाहन हटाने को क्रेन की व्यवस्था भी रहेगी, शिवभक्तों के बीमार होने पर गंगानगरी समेत हाइवे पर एंबुलेंस मौजूद रहेंगी, अनर्गल अफवाह फैलाकर माहौल बिगाडने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed