{"_id":"5d30bfa68ebc3e6d02394cfa","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1805261174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गढ़ में दबिश दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गढ़ में दबिश दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गढ़ में दबिश दी
गढ़मुक्तेश्वर। चोरी के मामले में आई दिल्ली पुलिस ने गढ़ में दबिश दी मगर आरोपी के हत्थे न लगने पर बैरंग लौटना पड़ा।
दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र में करीब चार माह पहले चोरी की घटना हुई थी, जिसको लेकर जांच पड़ताल कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी के तार गढ़ क्षेत्र जुड़े होने का सुराग हाथ लगा था, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम बुधवार की देर रात को गढ़ चौपला स्थित अंबेडकर नगर कालोनी में पहुंची। छापामारी की किसी को भनक न लग पाए, इस लिहाज से दिल्ली पुलिस के जवान सादे कपड़ों में थे। जिन्होंने आरोपी के घर की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गए, लेकिन काफी देर की खोजबीन के बाद भी आरोपी के हत्थे न लगने से दिल्ली पुलिस की टीम को बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा। गढ़ इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आंबेडकर नगर कालोनी में चोरी के मामले से जुड़े आरोपी के घर दबिश देने गई थी, लेकिन आरोपी के पकड़ में न आने से दिल्ली पुलिस वापस लौट गई।