{"_id":"63cd843e7c22584cd73819c7","slug":"hapur-hapur-news-gbd25111597-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डेढ़ वर्षीय मासूम की टब में डूबने से मौत, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डेढ़ वर्षीय मासूम की टब में डूबने से मौत, परिवार में मातम
विज्ञापन
मृतक अयान। संवाद
- फोटो : HAPUR
डेढ़ वर्षीय मासूम की टब में डूबने से मौत
धौलाना। कस्बा के मोहल्ला काजीवाड़ा में दर्जी का काम करने वाले जावेद के डेढ़ वर्षीय पुत्र अयान की बॉथ टप में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
जावेद मोहल्ले में ही दर्जी का काम करता है। रविवार की दोपहर अयान मां के साथ घर की दूसरी छत पर मौजूद था। मां ने उसके लिए नहलाने के लिए बाथ टब में पानी भरा था। इस दौरान अयान टब के आसपास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते अयान बाथ टब के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। पानी में डूबने से अयान की मौत हो गई। कुछ देर बाद उसकी मां ऊपर आई तो उसने बच्चे को टब में पड़े देखा। आनन फानन में उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को गमगीन माहौल में उसका सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया।
-