{"_id":"63a1f6dcd2aad01b8414c991","slug":"hapur-hapur-news-gbd24949476","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हस्तिनापुर सेंक्चुरी से हापुड़ के छह गांव बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हस्तिनापुर सेंक्चुरी से हापुड़ के छह गांव बाहर
विज्ञापन
हस्तिनापुर सेंक्चुरी से हापुड़ के छह गांव बाहर
हापुड़। पांच जिलों में फैली हस्तिनापुर सेंचुरी का दायरा घटाया गया है। इस क्षेत्र में शामिल हापुड़ के 25 गांवों में से छह को निकाल दिया गया है। अब केवल 19 गांवों का 5429.31 हेक्टेयर क्षेत्र ही इसमें रह गया है।
हस्तिनापुर वन विभाग ने 2073 वर्ग किलोमीटर में फैली हस्तिनापुर सेंचुरी का नया नक्शा तैयार किया है। नए परिसीमन के बाद सेंचुरी का भूभाग पहले से आधा करीब 1095 वर्ग किलोमीटर रह गया है। हापुड़ के भी छह गांवों को इस क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है।
हस्तिनापुर सेंचुरी अभी तक पांच जिलों बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, हापुड़ में फैली है। जिसमें वन्य जीव जंतु विचरण करते हैं। जिला प्रभागीय वन अधिकारी संजय मॉल ने बताया कि इस सेंचुरी क्षेत्र में अभी तक 129 गांव शामिल थे। जिनमें 25 गांव हापुड़ में शामिल थे। लेकिन नए परिसीमन में 114 गांव शामिल किए गए हैं। बाकी गांवों को हटा दिया गया है। इनमें हापुड़ के भी छह गांव शामिल थे। अब केवल 19 गांवों का ही इसमें हिस्सा रह गया है। इन पर ही वन अधिनियम के सभी नियम लागू होंगे। सभी गांवों का वन विभाग ने नक्शा तैयार कर लिया है। जिसके बाद परिसीमन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अब ये गांव रह गए वन क्षेत्र में
झड़ीना, कल्याणपुर, शाहपुर चौधरी, रामपुर नयामतपुर, कुतुबपुर, मुकीमपुर, सौगढ़, इनायतपुर, मोहम्मदपुर सागरपुर, नयागांव, आलमपुर, भगवंतपुर, एदलपुर, प्रसादीपुर, हाकिमपुर, गांवड़ी, जमालपुर अब्दुल्लापुर, कुलपुर खानपुर, खोदड़ा खादर
नए परिसीमन में जिलों का भूभाग
हापुड़ 5429.31 हेक्टेयर
बिजनौर 22798.39 हेक्टेयर
मुजफ्फरनगर 28619.64 हेक्टेयर
मेरठ 35111.85 हेक्टेयर
अमरोहा 19535.82 हेक्टेयर