{"_id":"635ed50a743099677f3c6456","slug":"hapur-hapur-news-gbd2468715192","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य के दौरान स्टील कंपनी का लिंटर गिरा, राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य के दौरान स्टील कंपनी का लिंटर गिरा, राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्य के दौरान स्टील कंपनी का लिंटर गिरा, राजमिस्त्री की मौत
धौलाना। यूपीएसआईडी क्षेत्र क्षेत्र के फेज तीन में संचालित एक स्टील कंपनी में रविवार को अवैध निर्माण कार्य के दौरान लिंटर गिर गया। मलबे में दबकर राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
यूपीएसआईडीसी में संचालित सुख स्टील कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा था। गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव मिसलगढ़ी निवासी 28 वर्षीय महेंद्र राजमिस्त्री का काम कर रहा था। लिंटर डालने के दौरान सैटरिंग टूट गई। इसके बाद लिंटर का मलबा और सैटरिंग भरभरा कर ढह गया। राजमिस्त्री महेंद्र मलबे में दब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हापुड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चोरी-छिपे हो रहा था निर्माण
औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी संचालक आए दिन नियमों से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां हुए बड़े हादसों से भी सबक नहीं लिया जा रहा है। रविवार को हुए हादसे में भी लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य की न तो अनुमति थी और न ही निर्माण कार्य के दौरान मानकों का ध्यान रखा जा रहा था। मजदूरों की सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं थे। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार जाने का कहना है कि फैक्टरी में निर्माण कार्य की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। यह निर्माण बिना किसी को जानकारी दिए चोरी छिपे किया जा रहा था।
विज्ञापन
फैक्टरी में विस्फोट के बाद गठित टीमों ने की थी जांच
औद्योगिक क्षेत्र में कुछ माह पहले एक पटाखा बनाने वाली अवैध फैक्टरी में विस्फोट के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद जांच के लिए एक टीम का गठन कर सभी फैक्टरियों की जांच के आदेश दिए गए थे। मामला ठंडा पड़ने के बाद फिर अवैध काम शुरू हो गया। इस मामले में भी अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। फैक्टरी में निर्माण कार्य चल रहा था, ऐसा नहीं हो सकता कि इसकी किसी को भनक न लगी हो। इस दौरान निर्माण सामग्री भी फैक्टरी के आसपास डाली गई होगी और संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी होगी लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
कराई जाएगी जांच
मामले में किस विभाग की लापरवाही रही है, निर्माण की अनुमति ली गई थी या नहीं? इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विवेक यादव, एसडीएम धौलाना