फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

कार्तिक मेले की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे तीन हजार पुलिसकर्मी और पांच पीएसी कंपनियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
hapur
कार्तिक मेले की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे तीन हजार पुलिसकर्मी और पांच पीएसी कंपनियां
विज्ञापन

हापुड़। ब्रजघाट में कार्तिक गंगा मेले की सुरक्षा अभेद होगी, तीन हजार पुलिस कर्मी, पांच कंपनी पीएसी, तीन कंपनी नदी पुलिस समेत फायर, यातायात, परिवहन तंत्र को भी मुस्तैद किया जा रहा है। दूसरे जनपदों से पुलिस फोर्स मांगा गया है, पुलिस और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। इस साल करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के गंगा नगरी में पहुंचने की उम्मीद है।
कार्तिक गंगा मेले का इतिहास पौराणिक है, महाभारत काल से इसे जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि पांडवों ने महाभारत के युद्ध में मृतकों की आत्मा शांति के लिए ब्रजघाट में ही दीपक लगाए थे। इसी मान्यता को आगे रखते हुए हर साल यहां मेला लगता है, गंगा किनारे तंबुओं की एक अलग ही नगरी बसती है। मानचित्र पर भी यह मेला अब जगह बनाने को बेताब है।
विज्ञापन

लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण राजनीतिक पार्टियों का भी यहां पूरा फोकस होता है। यही कारण है कि सूबे के मुख्यमंत्री मेले में आकर कई महत्वपूर्ण घोषणा भी कर चुके हैं। इस बार भी कार्तिक मेला भव्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी तैयारी में पुलिस, प्रशासन जुट गया है। सुरक्षा के लिहाज से तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की डिमांड की गई है। इसके साथ ही नदी पुलिस, पीएसी की भी कंपनियां सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगी। पुलिस अधिकारी, घुड़सवार, सूचना तंत्र और परिवहन व यातायात को भी चाक चौबंध रखने का प्रयास है।
सुरक्षा के लिए हापुड़ से की गई डिमांड
अपर पुलिस अधीक्षक----04
पुलिस उपाधीक्षक-------21
उप निरीक्षक----------400
आरक्षी पुरुष----------2500
महिला आरक्षी---------150
यातायात पुलिस मय अधिकारी--242
घुड़सवार--------------17
पीएसी----------------05 कंपनी
नदी पुलिस-------------03 कंपनी
आग से बचाव के बड़े इंतजाम
मेले में आग जैसी घटना से बचाव के लिए 40 फायरमैन, 10 लीडिंग फायरमैन, चार एफएफएसओ, एक सीएफओ, आठ मोटर फायर इंजन, आठ बोलेरो कैंपर, 20 लाइफ सेविंग जैकेट, 40 पोर्टेबल फायर एक्शीटिंग्यूशर।

गढ़ मेले में अभेद होगी सुरक्षा व्यवस्था
गढ़ गंगा मेले में सुरक्षा अभेद होगी, दूसरे जनपदों से पुलिस मांगी गई है। पीएसी, नदी पुलिस, घुड़सवार, फायर ब्रिगेड का पूरा इंतजाम होगा। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।--मुकेश कुमार मिश्र, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed