फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

40 साल से ऊपर के क्रिकेट प्रेमियों को मंच देगा वेटरन एसोसिएशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
hapur
40 साल से ऊपर के क्रिकेट प्रेमियों को मंच देगा वेटरन एसोसिएशन
विज्ञापन

हापुड़। बोर्ड ऑफ वेटरन क्रिकेट इंडिया के उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि 40 साल से अधिक उम्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुनहरा मंच तैयार किया गया है। प्रतिभावान खेल प्रेमी इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। जल्द ही वेटर्न क्रिकेट का वर्ल्ड कप भी शुरू होगा।
प्रवीण त्यागी रविवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की कमेटी गठन के दौरान पत्रकार वार्ता कर रहे थे। यूपी बैटर्न क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि 24 साल पहले पूर्व क्रिकेटर स्वर्गीय चेतन चौहान ने इस बोर्ड का गठन किया था। उनके निधन के बाद अब नितिन गडकरी अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 40 साल से अधिक उम्र वाले क्रिकेट प्रेमी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। देहरादून में कई राज्यों से चयनित खिलाडियों की टीमों के बीच मैच होंगे, इसके बाद गोवा में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन ट्रॉफी होगी। हापुड़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इसलिए खिलाड़ी ट्रायल के जरिए टीम में जगह बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन का गठन हुआ। जिसमें जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक आयुष सिंहल को अध्यक्ष, डॉ. सुदर्शन त्यागी को संरक्षक, रविंद्र गुर्जर को उपाध्यक्ष, अब्दुल कद्यूस को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन सचदेवा को सचिव, अमित नागर व बबली गुर्जर को सह सचिव, कपिल त्यागी को कोषाध्यक्ष, डीए गौड व आशुतोष शर्मा को सदस्य, शोभित त्यागी को मीडिया सलाहकार, डॉ. विपिन गुप्ता को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया।
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल शर्मा ने बताया कि यूपी के अधिकांश जिलों में वेटर्न क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया जा रहा है। हापुड़ के अध्यक्ष आयुष सिंहल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, इसका निर्वाह करेंगे।

इस दौरान जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के ग्राउंड पर हापुड़ और गाजियाबाद की वेटरन टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें निर्धारित 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ की टीम ने 88 रन बनाए, साजिद ने 37 रन का योगदान दिया। गाजियाबाद की टीम ने 17 ओवर में ही छह विकेट से मैच जीत लिया। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed