फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

मिलावटी डीएपी बिक्री की शिकायत, रिकॉर्ड में कमी पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur
मिलावटी डीएपी बिक्री की शिकायत, रिकॉर्ड में कमी पर एफआईआर
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना के बझैड़ा कला में मिलावटी डीएपी बिक्री की शिकायत पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान 37 से अधिक कट्टे स्टोर में पाए गए, जबकि रिकॉर्ड में इनका कोई उल्लेख नहीं मिला। कालाबाजारी की आशंका के चलते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, दुकान को सील कर दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यूरिया, डीएपी की बिक्री पीओएस मशीन के जरिए करने के आदेश दिए गए हैं। ताकि किसानों को अनुदान पर मिलने वाले यूरिया, डीएपी का गलत प्रयोग न किया जा सके। शासन के आदेश पर हाल ही में औद्योगिक इकाइयों में भी इसकी जांच की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक किसान ने मिलावटी डीएपी के बिक्री किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर जांच की गई, इसमें 37 कट्टे से अधिक डीएपी दुकान में रखा मिला लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं था। ऐसे में कालाबाजारी या मिलावटखोरी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। डीएपी के सैंपल जांच को लैब भेज दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर ही डीएपी के असली या नकली होने की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed