फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: कवियों ने देशभक्ति की कविताओं से समां बांधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
hapur
कवियों ने देशभक्ति की कविताओं से समां बांधा
विज्ञापन

सिंभावली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को गांव भोवापुर मस्तानगर में हिंदी साहित्य भारती के तत्वावधान में कवि रामआसरे गोयल के प्रतिष्ठान पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. अशोक मैत्रेय और संचालन सतीश वर्धन ने किया।

कवि सम्मेलन में पिलखुआ से आए कवि राज चैतन्य ने जवान ज्योति बन गई जवानी सुभाष की। पहेली अमर हो गई कहानी सुभाष की। हजारों हुए शहीद, सच है मगर यही, यह आजाद हिंद है, निशानी सुभाष की। से नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा अपनी दूसरी रचना उन्होंने जो बहार ले आये इस चमन के लिए। बीज बनकर मिटे, नव सृजन के लिए। ओ मेरी लेखनी। तू उनके गीत गा, जो हवन हो गए इस वतन के लिए। के जरिए अमर शहीदों को नमन किया। कवि सम्मेलन में कवि महावीर वर्मा मधुर, विजय वत्स, मोहनलाल तेजियान, राजकुमार हिंदुस्तानी, उमेश कुमार शर्मा, गंगाशरण शर्मा, सुनीता स्वामी, विनीत त्यागी, दिव्यांश दिव्य ने अपने मुक्तक प्रस्तुत किए। इस मौके पर कैलाशचंद गुप्ता, अनिल गोयल, ओमपाल सिंह, विकर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed