फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: 30 जनवरी तक गत वर्ष के 24 करोड़ बकाया भुगतान का आश्वासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur
30 जनवरी तक गत वर्ष के 24 करोड़ बकाया भुगतान का आश्वासन
विज्ञापन

सिंभावली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का चीनी मिल के गेट पर चल रहा धरना रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। मिल के 30 जनवरी तक गत पेराई सत्र का पूर्ण भुगतान करने के आश्वासन पर धरना स्थगित करने की घोषणा की गई।
महापंचायत में सरदार वीएम सिंह ने कहा कि शासन, प्रशासन और मिल प्रबंधन कड़ाके की ठंड में चैन से अपने घरों में सो रहे हैं, अपनी फसल का भुगतान लेने के लिए किसानों को सड़क पर तंबू लगाकर आंदोलन करना मजबूरी बनी हुई है। यदि शासन और गन्ना आयुक्त चाहें तो एक दिन में मिल प्रबंधन किसानों को ब्याज समेत पूरा भुगतान कर दें, लेकिन शासन और प्रशासन की ढिलाई के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन ने 30 जनवरी तक का दिया आश्वासन
सिंभावली चीनी मिल के सीजीएम करन सिंह, गन्ना जीएम विश्वासराज ने सरदार वीएम सिंह से वार्ता के दौरान 20 दिन पूर्व धरना शुरू होने के समय बकाया 70 करोड़ रुपये में से 24 करोड़ का भुगतान 30 जनवरी तक देने का आश्वासन दिया। उनके अनुसार चार करोड़ रुपये का प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा। उसके बाद नए पेराई सत्र का भुगतान भी जल्द आरंभ कर दिया जाएगा। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि 30 जनवरी तक संगठन के कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहेगा। भुगतान मिलने के बाद धरना स्थगित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भाकियू जनशक्ति भी शामिल रहा पंचायत में
रविवार को हुई महापंचायत में भाकियू जनशक्ति जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग त्यागी, पुष्पेंद्र चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। जिन्होंने आंदोलन को समर्थन भी दिया।
- आत्महत्या की घोषणा को लिया वापस
17 जनवरी को राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तहसील अध्यक्ष सतवीर प्रधान ने 23 जनवरी तक भुगतान न होने की दशा में 24 जनवरी को मिल की गन्ना चेन में कूद कर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। मिल प्रबंधन के आश्वासन और सरदार वीएम सिंह के कहने पर आत्महत्या की घोषणा को वापस ले लिया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विरेश सिंह, उपेंद्र सिंह, बीरपाल सिंह, भीम सिंह, बलविंदर सिंह, अशोक डींगरा, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, नानकचंद शर्मा, मनवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सतवीर प्रधान, भोजवीर सिंह, राजवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, मुकुल त्यागी, विपिन सिंधु, राहुल सिवाग, तरुण चौधरी, दिनेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed