फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

जलशक्ति राज्य मंत्री ने किया दीपदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
hapur
जलशक्ति राज्य मंत्री ने किया दीपदान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर पहुंचकर अपनी दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हस्तिनापुर विधायक और जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक की माता सरोज देवी का 26 अक्तूबर को बीमारी के चलते मेरठ के अस्पताल में निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार भी ब्रजघाट गंगा तट पर किया गया था। रविवार की देर शाम कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि लगने के उपरांत दिनेश खटीक कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर पहुंचे। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, प्रमोद नागर के साथ गंगा तट पर पहुंचकर पंडित गोविंद शास्त्री, पंडित विनोद शास्त्री, पंडित विवेक कृष्ण अत्री द्वारा कराए गए विधिवत् मंत्रोच्चारण के बीच राज्य मंत्री ने मां गंगा की पूजा की। जिसके उपरांत अपनी दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला पौराणिक महत्व रखता है। भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर पांडवों ने भी महाभारत युद्ध में मृत सगे-संबंधियों व अन्य वीरों की आत्मा की शांति के लिए इसी क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर दीपदान किया था। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गढ़-ब्रजघाट को विकसित करने और मेले को और अधिक भव्य बनाने की योजना पर लगातार काम कर रही है। इस मौके पर दिनेश गर्ग, अंकुर त्यागी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed