फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 30 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
hapur
सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 30 हजार ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी एक युवक को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग ने उसके फुफेरे भाई से 1 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव मुरादपुर निवासी अब्दुल कादिर ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे काफी समय पहले सऊदी अरब में नौकरी दिलाने की बात कही थी। जिसकी बातों में आकर उसने अपने ममेरे भाई शहजाद को नौकरी दिलाने के लिए आरोपी से कहा। पीड़ित ने बताया कि सऊदी अरब भेजने और नौकरी दिलाने के लिए आरोपी ने एक लाख 30 हजार रुपये की मांग की। उसने आरोपी को 90 हजार रुपये नकद और 40 हजार रुपये मोबाइल एप के माध्यम से दे दिए। जिसके बाद 14 अप्रैल को उसने शहजाद को सऊदी अरब भेज दिया। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी वहां पर उसे कोई काम नहीं दिलाया। जिसके चलते उसके मामा के बेटे के पास मौजूद रकम खर्च हो गई और वर्तमान में उसके सामने वहां पर रहने और खाने की परेशानी हो गई। जब उसने शहजाद को फोन कर बात की, तो उसे मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद उसने आरोपी से वार्ता की, तो उसने फर्जी सेलरी स्लिप उसे दिखा कर बरगलाने की कोशिश की। उसने आरोपी से उसके भाई को भारत वापस बुलाने और पैसा लौटाने की मांग की, तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। वहीं दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed