{"_id":"6af936a1072dfe837f045045","slug":"hapur-fierce-firing-over-land-dispute-in-shankartila-six-injured-19-year-old-youth-missing-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खादर की जमीन पर खूनी संघर्ष: शंकराटीला में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस पहुंची, फिर भी होती रही फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर की जमीन पर खूनी संघर्ष: शंकराटीला में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस पहुंची, फिर भी होती रही फायरिंग
Sun, 15 Nov 2026 10:11 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़(गढ़मुक्तेश्वर)/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़(गढ़मुक्तेश्वर)/हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:11 AM IST
सार
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव शंकराटीला में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। खादर की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि खेत जोत रहे ग्रामीणों पर गंगा पार से आए दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जमकर हुई फायरिंग में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Hapur Firing
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हापुड़ और अमरोहा जनपद की सीमा से सटे खादर क्षेत्र में जमीन की सीमाओं को लेकर चला आ रहा विवाद एक बार फिर हिंसक संघर्ष में बदल गया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकराटीला में देर रात करीब एक बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि गंगा पार अमरोहा की ओर से आए लोगों ने खेतों में काम कर रहे किसानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और खेतों में भगदड़ मच गई। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, गांव निवासी 19 वर्षीय युवक सौरभ के लापता होने से मामला और गंभीर हो गया है।
गांव शंकराटीला के किसान खादर क्षेत्र में अपने खेतों की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गंगा पार अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द की ओर से आए लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

Trending Videos
आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने किसानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से किसानों में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग खेतों में इधर-उधर भागने लगे। घटना में कई किसानों के घायल होने की बात सामने आई है।
पुलिस के पहुंचने के बाद भी फायरिंग का आरोप
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के दौरान भी करीब पांच मिनट तक गोलियां चलती रहीं। सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। घटनास्थल पर खेतों में कारतूस के खाली खोखे भी पड़े मिले।