फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur District Veterans team won the match by five wickets.

Hapur News: हापुड़ जिला वेटरन टीम ने पांच विकेट से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hapur District Veterans team won the match by five wickets.
हापुड़। जेएमएस कॉलेज के मैदान पर बुधवार को हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन और लिजेंड स्टार इलेवन क्लब के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के मैच में हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लिजेंड स्टार इलेवन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में सभी 10 विकेट खोकर 173 रनों की पारी खेली। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रागिब अली ने 24 गेंद में 44, कौसब कुमार ने 22 गेंद में 21, खवार ने 14 गेंद में 13, शादाब अरशद ने 18 गेंद में 28, शिव कुमार ने 19 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए भरत सिंह ने चार ओवर में 25 रन देकर दो, दीपू ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन, मनोज बाबा ने चार ओवर में 44 रन देकर एक, हैप्पी ने चार ओवर में 29 रन देकर एक और रवि सिंहल ने एक ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने नौ गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 179 रनों की पारी खेली। टीम की ओर से सागर सेठी ने 14 गेंद खेलकर 15, मनोज राजू ने 17 गेंद में 26, चंदू ने 48 गेंद में 91, आसिफ कुरैशी ने 16 गेंद में 19 रन बनाए।

लिजेंड स्टार इलेवन क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए नजीब खान ने तीन ओवर में 22 रन देकर एक, कौसब कुमार ने तीन ओवर में 31 रन देकर एक, रागिब अली ने दो ओवर में 24 रन देकर एक, तालिब खान ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच 48 गेंदों में 91 रनों की पारी खेलने वाले चंदू को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed