फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Half the city remained in trouble throughout the night due to transformer, fault and tripping.

Hapur News: हांफे ट्रांसफार्मर, फाल्ट और टि्रपिंग से रातभर बेहाल रहा आधा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Half the city remained in trouble throughout the night due to transformer, fault and tripping.
हापुड़। झुलसाती गर्मी में बिजलीघरों पर लगे ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। इन्हें बचाने के लिए बिजली कर्मियों को कूलर चलाने पड़ रहे हैं। पानी की बौछार भी की जा रही है। बावजूद इसके सोमवार को पूरी रात आधा शहर फाल्ट और टि्रपिंग से परेशान रहा। मंगलवार को दिन में भी केबल जलने से शहर की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। तापमान बढ़ते ही बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। तमाम प्रयासों के बाद भी बिजलीघर सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हर दस मिनट में फीडर ट्रिप करते रहे। लो वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण काम नहीं कर पा रहे थे।
बिजलीघरों की मशीनें गर्म होकर बार-बार बंद हो रहीं थीं। इसके कारण लोग रातभर सो नहीं सके। अभी गर्मियों की शुरुआत ही है। इस तरह की स्थिति बनने से आगामी समय में बड़ी समस्या बनती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार बिजलीघर : आनंद विहार बिजलीघर में ट्रांसफार्मरों को हीट होने से बचाने के लिए कूलर लगा दिए गए हैं। पंखे से भी ट्रांसफार्मरों को हवा दी जा रही है। फिर भी ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैं। इस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या है। रातभर लोग बिजली कटौती से परेशान हुए।


पटना मुरादपुर बिजलीघर : पटना मुरादपुर बिजलीघर के ट्रांसफार्मरों पर भी गर्मी की मार पड़ी। इन्हें बचाने के लिए बिजलीकर्मी पानी की बौछार करते नजर आए। पानी डालने से कुछ समय के लिए राहत मिली लेकिन बाद में फिर ट्रिपिंग की समस्या बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article