फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hackers fraud 84 thousand

Hapur News: मोबाइल हैक कर निकाले 84 हजार रुपये

Wed, 09 Apr 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 09 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
hackers fraud 84 thousand
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के नक्का कुआं मंदिर रोड निवासी किताब विक्रेता का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने खाते से 84 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल की तत्परता से पीडि़त की पूरी धनराशि वापस मिल गई।
विज्ञापन


अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। बात करने के दौरान आरोपी ने उसका फोन हैक कर लिया। जिसके बाद अपने आप आरोपी ने ओटीपी लेकर उसके बैंक खाते से 84 हजार रुपये की रकम निकाल ली। जिसकी जानकारी होते ही वह कोतवाली पहुंच गया। वहां साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी सृष्टि चौहान को मामले की जानकारी दी। महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में पीडि़त की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि इस तरह की ठगी को रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फिर भी यदि कोई ठगी का शिकार होता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed