फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hackers did cyber crime

Hapur News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 87 हजार

Wed, 26 Apr 2023 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
hackers did cyber crime
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आदर्शनगर निवासी नवनीत कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह अधिवक्ता है। नौ नवंबर 2022 को साइबर ठगों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। जिसके बाद ऑनलाइन भुगतान एप के माध्यम से उसके खाते से पैसे निकल लिए गए। साइबर ठगों ने आधा दर्जन से अधिक प्रयासों में उसके खाते से 87 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी निकाल ली। जिस समय आरोपियों ने उसके साथ ठगी की वह कार चला रहा था। उसे इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। खाते से नकदी निकलने की जानकारी मिलने पर उसने साइबर क्राइम विभाग में शिकायती पत्र दिया, वहीं बैंक शाखा प्रबंधक को भी सूचित किया। लेकिन अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed