फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gurudwara sevadar murderer arrest

Hapur News: गुरुद्वारे के सेवादार का हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 13 May 2024 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 13 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
gurudwara sevadar murderer arrest
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा चौपला के पास स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में शनिवार की रात पीट- पीटकर बुजुर्ग सेवादार जसपाल सिंह की हत्या में शामिल हत्यारोपी अधिवक्ता सरबपाल सिंह कालरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रेलवे रोड स्थित मोहल्ला अतरपुरा चौपला के पास स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में निर्माण कार्य चल रहा था। न्यू शिवपुरी का रहने वाला सरबपाल सिंह कालरा चल रहे निर्माण कार्य से नाराज था। शनिवार की शाम को गुरुद्वारे में पूजा के बाद आरोपी मोहल्ला अतरपुरा निवासी सरदार कंवलजीत सिंह उर्फ मिंटू के साथ गाली गलौज कर पिटाई करने लगा था। इसी बीच यहां मौजूद मोहल्ला अतरपुरा निवासी सरदार जसपाल सिंह उर्फ पाली ने कंवलजीत सिंह को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने सरदार जसपाल सिंह की पिटाई कर उन्हें नीचे फर्श पर गिरा दिया। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह उर्फ मिंटू ने अन्य मोहल्लेवासियों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में मृतक के भतीजे चरनजीत सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस हत्यारोपी अधिवक्ता की तलाश में जुटी थी। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग जसपाल सिंह के सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित रेलवे गेट नंबर 73 के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed