फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gundaraj persisted state

सूबे में गुंडाराज कायम

Wed, 02 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 02 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gundaraj persisted state
सूबे में गुंडाराज कायम - फोटो : demo pic

बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अतर सिंह राव ने कहा कि सूबे में गुंडाराज कायम है। व्यवस्था कहीं पर नहीं है। सूबे की सरकार परिवार वाद में इस कदर उलझी है कि उन्हें जनता के हित की तनिक भी चिंता नहीं है।

विज्ञापन


अतर सिंह राव बुधवार को गांव पीरनगर सूदना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था इस कदर लड़खड़ा गई है कि सरेआम अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी श्रीपाल सिंह ने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो पांचवीं बार सूबे की मुख्यमंत्री बनेंगी। जिलाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर विपक्षी पार्टी से सचेत रहने व बसपा की नीतियों का जनता के बीच प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन जिला महासचिव राजकुमार सागर ने किया। इस मौके पर मुख्य जोन कोआर्डिनेटर गंगाशरण, तिलक चौधरी, धर्मवीर चौधरी, दिनेश प्रजापति, रहीस चौधरी, सतीश कश्यप, भोपाल, वरुण शर्मा, पिंटू ठेकेदार, वसीम चौधरी, कमर आलम, नरेश भाटी, योगेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed