{"_id":"672e3fdeedcb6b46310209fd","slug":"gst-team-raid-on-businessmen-office-hapur-news-c-135-1-hpr1005-116781-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बायो ईंधन व्यापारी के प्रतिष्ठान पर एसआईबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बायो ईंधन व्यापारी के प्रतिष्ठान पर एसआईबी का छापा
Fri, 08 Nov 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। शुक्रवार दोपहर बायो ईंधन व्यापारी के प्रतिष्ठान पर गाजियाबाद की जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की छह सदस्यीय टीम ने छापा मारा। करीब 20 लाख की जीएसटी चोरी की आशंका पर कार्रवाई हुई है। रात तक अधिकारियों की टीम प्रतिष्ठान पर दस्तावेज खंगालती रही। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और जांच के दौरान किसी को भी प्रतिष्ठान में नहीं जाने दिया गया।
एसआईबी टीम के डिप्टी कमिश्नर बीके दीपांकर ने बताया कि मोहल्ला नई शिवपुरी में रेवती एंटरप्राइजेज के नाम से घर के पते पर एक फर्म रजिस्टर्ड है, लेकिन बिना किसी जानकारी के मोहल्ला किशनगंज में भी फर्म संचालित की जा रही है। फर्म के संचालक बायो ईंधन की खरीद-फरोख्त करते हैं। यह फर्म गुजरात में भी पंजीकृत है और वहां भी इस प्रकार का व्यापार किया जाता है। एक शिकायत मिलने पर फर्म संचालक के कार्य की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर नगर में छापा मारा गया है। छापामार टीम का नेतृत्व अधिकारी वंदना सिंह ने किया।
गलत तरीके से क्लेम कर रही फर्म
बीके दीपांकर ने बताया कि फर्म माल की खरीद-फरोख्त के दौरान जीएसटी की चोरी कर रही है। गलत तरीके से आईटीसी भरकर जीएसटी की चोरी करने की आशंका पर छापा मारा गया है। खबर लिखे जाने तक शुक्रवार की रात आठ बजे तक भी टीम के सदस्य दस्तावेज को खंगालने में जुटे रहे। बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
लगातार हो रही कार्रवाई से अफरा-तफरी
पिछले दिनों भी टीम ने मेरठ रोड पर एक पटाखा ट्रेडिंग एजेंसी और अन्य जगहों पर एक साथ छापा मारा था। व्यापारी ने जुर्माने के रूप में करीब एक करोड़ भी जमा कराए थे। अब मामले में विभाग कार्रवाई कर रहा है। लगातार हो रही कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल है।