फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ground breaking ceremony today, blueprint for investment worth Rs 11,268 crore ready

Hapur News: ग्राउंउ ब्रेकिंग सेरेमनी आज, 11,268 करोड़ के निवेश का खाका तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony today, blueprint for investment worth Rs 11,268 crore ready
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। आज लखनऊ के साथ हापुड़ में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के साथ-साथ जिले में करीब 11,268 करोड़ के निवेश का खाका तैयार कर लिया गया है। कलक्ट्रेट में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी ब्लॉक और बड़े शैक्षिक संस्थानों में भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र लगातार जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयास कर रहा है। पिछले वर्ष फरवरी माह में हुए इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए देश व विदेश से भी प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। जिनमें से अधिकतर मामले में लंबित थे। लेकिन अब इन प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ जिले में भी अटके अधिकतर प्रस्तावों पर कार्य एक बार फिर शुरू हो जाएगा। इस दौरान 35 बड़े और 43 सूक्ष्म उद्योगों से जुड़े उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले से बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े 35 उद्यमी लखनऊ में प्रस्तावित होंगे। जबकि 10 करोड़ तक के सूक्ष्म उद्योगों को लगाने के लिए राजी हुए 43 उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का हापुड़ कलक्ट्रेट में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। कलक्ट्रेट में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में उद्यमियों के अलावा जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र्र सिंह का कहना है कि कलक्ट्रेट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां एक बड़ी एलईडी के साथ तीन छोटी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसके अलावा मोनाड विश्वविद्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के उपकुलपति वीके जैन उपस्थित रहकर छात्रों से संवाद करेंगे।


-बड़े प्रोजेक्ट पर है अधिकारियों की नजर --

इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में नए उद्योग स्थापित करने का खाका तैयार हो चुका है। छोटे बड़े उद्यमी निवेश के विभिन्न प्रोजेक्ट लगाने के लिए तैयार हैं। अधिकारियों की प्राथमिकता है कि बड़े प्रोजेक्टों में आ रही बाधाओं को जल्द से जल्द दूर कर उनकी स्थापना की तैयारी कर ली जाए। जिले में आवासीय कालोनियों के निर्माण के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकतर बाधाएं दूर कर ली गई हैं। वहीं इलेक्ट्रानिक्स, बायो इंजीनियरिंग प्लांट, प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क, डेयरी उद्योग, चिलिंग प्लांट, वेयर हाउस व लॉजिस्टिक पार्क, आर्गेनिक फैक्टरी, इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने की यूनिट इसमें शामिल हैं। जिले में कुल 136 इकाइयां स्थापित होनी हैं और कुल 11,268 करोड़ के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के प्रयास हैं। इनमें मून बेवरेज लिमिटेड की साफ्ट ड्रिंक यूनिट, यूरेका बिल्डर, नीलम हाईड्रोलिक, जीएस ग्रुप कालेज, जेआर वेयरहाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, यूनिट गोपाल जी डेयरी प्राइवेट लिमिटेड, पीआरएस फूड लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियां इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed