{"_id":"580cd1f44f1c1bcf75bc1a75","slug":"grants-became-virgin-viwahitaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदान पाने को कुंवारी बन गईं विवाहिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदान पाने को कुंवारी बन गईं विवाहिताएं
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
कुंवारी बन गईं विवाहिताएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को सरकार की ओर से मिलने वाली विवाह अनुदान योजना में खेल सामने आया है। शादी के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान पाने के लिए अनेक शादीशुदा महिलाओं ने खुद को कुंवारी दर्शाकर आवेदन किया है। वहीं, अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कई महिलाओं के आवेदन निरस्त भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गरीब युवतियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शादी अनुदान योजना के तहत 20 हजार रुपये सहायता राशि दी जाती है। योजना में शामिल पात्र के परिवार के मुखिया की वर्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56,400 और ग्रामीण क्षेत्रों में 46,800 रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
योजना के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन किए जाते हैं। आवेदन के साथ शादी के कार्ड की फोटो स्टेट भी लगानी होती है।इस वर्ष इस योजना के लिए जिले भर में करीब 950 आवेदन आए, जिसकी तहसील स्तर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आई है कि कई आवेदक पहले से शादीशुदा हैं और अनुदान राशि पाने के लिए खुद को कुंवारी दर्शा दिया है। कई महिलाओं की शादी तो काफी पहले ही हो गई थी। मगर फर्जी शादी का कार्ड छपवाकर इन्होंने आवेदन कर किए हैं।
जांच मे शादीशुदा पाई गई महिलाओं के फार्म को निरस्त किया जा रहा है। वहीं, तहसीलदार सुभाष सिंह ने बताया कि आवेदकों की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान कई महिलाओं के आवेदन निरस्त किए गए हैं। हालांकि, अभी फर्जी आवेदनकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।