{"_id":"64e78d1e19912672fa0eaa36","slug":"grandfather-murderer-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2349-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दादा की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दादा की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार
Thu, 24 Aug 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में 17 अगस्त की रात अपने दादा जतन सिंह (75) की हत्या करने वाले आरोपी पोते को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खटफावड़ी भी बरामद कर ली गई है।
गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी जतन सिंह गांव में ही पुत्रवधू पत्नी महेंद्री, पोते अंकित व मोहित के साथ रहते थे। उनके पुत्र समरपाल की डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। 19 अगस्त की रात शराब के नशे में आए मोहित को जतन सिंह ने डांट दिया था। इससे गुस्साए मोहित ने खटफावड़ी उठा ली। दादा के सिर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद मोहित ने करीब 50 से ज्यादा बार खटफावड़ी वार कर दादा के सिर और चेहरे को कुचल डाला था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थीं। बृहस्पतिवार रात सूचना मिली ही आरोपी गांव के रास्ते पर खड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खटफावड़ी को भी बरामद कर लिया है।