{"_id":"668d6e1d86e7356c380b9d39","slug":"gold-and-cash-fraud-from-lady-hapur-news-c-306-1-gha1001-108033-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला से कुंडल ओर नकदी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला से कुंडल ओर नकदी ठगी
Tue, 09 Jul 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के काली मंदिर के सामने दो ठगों ने एक महिला से नकदी, मोबाइल और कानों के कुंडल ठग लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीडि़ता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव भिंदवाड़ा निवासी सुधा देवी ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर को अपने मायके जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना जा रही थी। वह गढ़ रोडवेज डिपो पर बस से उतरकर स्याना बस स्टैंड के लिए पैदल चल दी। स्याना रोड पर स्थित भद्रकाली मंदिर के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो युवकों ने उसे रोक लिया। जिन्होंने पता पूछने के बहाने से उसे बातों में उलझा लिया। इसी बीच एक युवक ने उसे 21 कदम चलने के लिए कहा, अनजाने में वह उनकी बातों में आ गई। इस दौरान ठगों ने उससे कानों के कुंडल, पर्स और उसमें रखा मोबाइल, तीन हजार की नकदी ठग ली और भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।