फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   God was on Shivaratri Jalabhishek.

महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक

Fri, 24 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 24 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
God was on Shivaratri Jalabhishek.
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को ग्राम सबली और छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, दहपा स्थित मंदिर और गढ़ समेत जिले के अनेक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गूंज उठे।सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, छपकौली के प्राचीन महादेव, नगर के चंडी मंदिर, चंडी रोड स्थित शिव मंदिर,
विज्ञापन


ग्राम असरा और तगासराय के प्राचीन शिव मंदिर, पुराना बाजार स्थित शिवमंदिर, संजय विहार के शिव मंदिर में कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गढ़मुक्तेश्वर से एक लाख से अधिक कांवड़ उठने पर नेशनल हाईवे समेत सड़कों पर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र शिवमयी हो गया। मुक्तेश्वरा महादेव (नक्का कुआं) मंदिर, कल्याणेश्वर मंदिर कल्याणपुर और लाल मंदिर दत्तियाना में भक्तों ने बाबा का जल चढ़ाया।

इस दौरान मंदिर समितियां पूरी तरह अलर्ट रहीं और पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। एसडीएम आरएन पांडेय, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, सीओ सतीश चंद्र पांडेय, एसपी दूबे, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह,

सिंभावली एसओ विजय बहादुर सिंह, बहादुरगढ़ एसओ संजीव शुक्ला, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। उधर, पिलखुवा के दहपा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच 20 हजार श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया।

करीब 125 कांवड़ियों ने कांवड़ चढ़ाईं। दहपा सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर भी जलाभिषेक करने पहुंचे।

सीओ अतुल यादव ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम थे। चंडी मंदिर, राणा पट्टी शिव मंदिर, गुल्लू बाबा मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर, महामाया मंदिर में भी लोगों ने जलाभिषेक किया।   
 
क्षेत्र के ग्राम छपकौली महादेव मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला लगा। जहां आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। बच्चों के लिए छोटे बड़े झूलों के साथ अन्य चाट पकौड़ियों के ठेले एवं खिलौनों की दुकानें भी लगी हुई थी। बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।

महाशिवरात्रि पर नगर के सबली मंदिर, बाबूगढ़ स्थित छपकौली मंदिर समेत शहर के अनेक मंदिरों पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे जो हर आने जाने वाले पर निगाह रखे हुए थे।


सबली मंदिर में थाना प्रभारी आरके सिंह, छपकौली मंदिर में थानाध्यक्ष यतेंद्र सिंह सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे।

एसडीएम सदर मीनू राणा, सीओ सिटी शैलेंद्र राठौर व अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। जलाभिषेक तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रखा गया। एहतियात के तौर पर दिल्ली रोड का ट्रैफिक कुछ देर के लिए वन वे कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed