फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Glut of illegal billboards.

अवैध होर्डिंग की भरमार, पालिका की आय पर मार

Tue, 03 May 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 03 May 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Glut of illegal billboards.
अवैध होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

वित्तीय वर्ष शुरू हुए महीना भर बीत गया, लेकिन नगर पालिका ने अभी तक इस वर्ष का होर्डिंग लगाने का ठेका नहीं दिया है। ऐसे में जगह-जगह अवैध रूप से लगे होर्डिंग पालिका को मुंह चिढ़ा रहे हैं, साथ ही पालिका की आय को भी चूना लगा रहे हैं। शहर की सुंदरता पर ग्रहण-सा लग रहा है, वह अलग।

विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष में नगर पालिका ने अभी तक किसी भी पब्लिसिटी एजेंसी को होर्डिंग लगाने का ठेका नहीं दिया है। फिर भी शहर में अवैध होर्डिंग का जाल बिछा हुआ है। पिछले वर्ष नगर पालिका परिषद ने 11 पब्लिसिटी एजेंसियों को होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी,
विज्ञापन


लेकिन यह अनुमति 31 मार्च को समाप्त हो गई है। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक इस वित्तीय वर्ष के लिए प्रचार का ठेका नहीं उठाया गया है। इसके बाद भी शहर के मुख्य चौराहों, मार्गों  पर होर्डिंग की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पालिका को राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही तहसील चौपला, मेरठ रोड तिराहा, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड आदि मार्गों पर अवैध होर्डिंग से शहर की सुंदरता पर ग्रहण सा लग रहा है।


उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा का इस बाबत कहना है कि होर्डिंग लगाने का ठेका जल्द उठाया जाएगा। अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed