{"_id":"58ab10794f1c1b0953b23435","slug":"glut-of-fake-spices","type":"story","status":"publish","title_hn":" शहर में नकली मसालों की है भरमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नकली मसालों की है भरमार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
हल्दी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली सरसों के तेल की तरह जिले में मसालों में भी मिलावट का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है। हापुड़ नकली मसालों की मंडी बन चुका है। यहां हर दिन कई कुंतल मिलावटी मसाले तैयार होते हैं और बिक्री के लिए दूसरे जिलों में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में प्रशासन ने तेल और रिफाइंड के नमूने लेकर सख्त रूख दिखाया था, लेकिन मिलावट केवल तेल या रिफाइंड तक ही सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार मुनाफाखोर मसाले और दूसरे खाद्य पदार्थों में भी जमकर मिलावट कर रहे हैं।
विज्ञापन
होली से पहले मिलावट का धंधा और तेज हो गया है। मिलावटी मसालों के पैकेट पर किसी ब्रांड का नाम नहीं लिखा होता है। इनकी कीमत कम और यह 50 ग्राम से लेकर एक किग्रा तक के पैकेट में होते हैं। कम कीमत के कारण इसकी बिक्री अधिक होती है।
विज्ञापन
क्षेत्र की दुकानों पर धड़ल्ले से ऐसे मसालों की बिक्री हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार मसालों में स्वाद के लिए अजीनोमोटो का प्रयोग किया जाता है, जिसके बाद भूसी मिलाने पर मात्रा बढ़ जाती है।
नकली मसालों के उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं, एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि होली से पहले शहर में सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कराई जाएगी। मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।