{"_id":"66fecf624ba39fc22d0ce1fd","slug":"girl-went-from-home-hapur-news-c-306-1-gha1001-109871-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिता के उत्पीड़न से तंग घर से निकली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिता के उत्पीड़न से तंग घर से निकली किशोरी
Thu, 03 Oct 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। पिता के उत्पीड़न से परेशान होकर किशोरी घर से निकल गई, जो भटकते हुए किसी तरह गंगानगरी तक पहुंंच गई। जहां पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
बृहस्पतिवार की दोपहर किशोरी आरती स्थल पर बैठकर रो रही थी। वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उससे रोने का कारण पूछा, तो वह सही ढंग से उत्तर नहीं दे सकी। लोगों ने ब्रजघाट चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किशोरी को शांत कराया और चौकी ले गए। जहां पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। जिसके बाद वह पिता के साथ रह रही है। वहीं उसकी मां जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी हैं। किशोरी का कहना है कि उसके पिता बात-बात पर उसकी पिटाई और अभद्रता करते हैं। जिसने व्यवहार से वह काफी परेशान हो चुकी है। जिसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी मां के पास जाने के लिए घर से निकल गई और किसी तरह ब्रजघाट तक पहुंच गई। लेकिन यहां से आगे जाने के बारे में उसे कुछ भी नहीं पता है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद किशोरी की मां को चौकी बुलाया गया। जिसके बाद किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।