{"_id":"668c219de3da88900508112c","slug":"girl-suicide-for-taking-poison-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112456-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रेमी ने शादी से किया इन्कार, युवती ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रेमी ने शादी से किया इन्कार, युवती ने जहर खाकर दी जान
Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने प्रेमी युवक के घर जाकर जहर खा लिया। प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर युवती ने यह कदम उठाया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। मृतका के भाई ने युवक पर दुष्कर्म कर युवती का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए आरोपी समेत चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन की चार वर्ष पहले गांव सबली निवासी सुबोध से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन के साथ अवैध संबंध बनाकर वीडियो बना लिया। 20 जून को उसकी बहन परीक्षा देने मेरठ गई हुई थी। इसी बीच आरोपी यहां पहुंचा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बहन को एक होटल में ले गया। इस दौरान उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। रात को घर लौटने पर उसकी बहन ने परिजनों को जानकारी दी। समाज में बदनामी न हो वह परिजनों के साथ गांव सबली पहुंचा और आरोपी के भाई अमित व उसकी भाभी गुड्डी के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपियों ने उसकी व परिजनों की बात नहीं सुनी।
आरोप है कि सात जुलाई की शाम करीब छह बजे आरोपी का भाई अमित, दोस्त शेर सिंह निवासी गांव सबली व सूरज निवासी मोहल्ला तगासराय गढ़ रोड स्थित एक होटल में आकर उससे मिले और शादी के बदले रुपये लेकर मामला रफा दफा करने की बात करने लगे। उसके मना करने पर आरोपियों ने शादी करने से मना कर दिया और उसकी बहन को जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह घर आया तो पता चला कि उसकी बहन घर पर नहीं है। बाद में पता चला कि उसकी बहन गांव सबली निवासी आरोपी सुबोध के घर है। कुछ देर बाद उसके पास एक नंबर से फोन आया कि उसकी बहन गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में है। अस्पताल पहुुंचने पर पुलिस से जानकारी मिली की उसकी बहन सीएचसी में है। सीएचसी जाकर देखा तो उसकी बहन के साथ आरोपी की भाभी गुड्डी भी मौजूद थी। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसकी बहन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवती द्वारा युवक के घर जाकर जहर खाने की बात प्रकाश में आई है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी सुबोध, उसका भाई अमित, भाभी गुड्डी और दोस्त शेर सिंह व सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।