फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girl suicide after photo viral

Hapur News: फोटो वायरल करने से नाराज किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Wed, 09 Aug 2023 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 09 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
girl suicide after photo viral
पिलखुवा। फोटो वायरल करने से नाराज किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर युवक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को सुपुर्द ए खाक कराया। मृतका के भाई ने थाने में नामजद तहरीर है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का गांव के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने वीडियो कॉल के जरिए किशोरी के कुछ आपत्तिजनक फोटो बना लिए, जिसे लेकर वह किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने किशोरी को फोन कर बुलाने के लिए दबाव डाला, जिस पर उसने मना कर दिया। आरोप है कि किशोरी के मना करने पर युवक ने फोटो वायरल कर दिए। इसी से परेशान होकर किशोरी ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे दिल्ली स्थित गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करया। जिसकी मंगलवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार दोपहर परिजन मृतका का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर किशोरी के शव को सुपुर्द ए खाक करा दिया गया है। मृतका के भाई ने नामजद तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed