{"_id":"6734d07190042bbe0b0a19b5","slug":"girl-leave-study-due-to-eve-teasing-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104535-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मनचले से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मनचले से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल
Wed, 13 Nov 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Nov 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा मनचले की हरकतों से परेशान होकर बीच में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है। छात्रा ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी छात्रा के बताया कि वह शहर के स्कूल में कक्षा दस में पढ़ती है। गांव निवासी युवक रोजाना स्कूल आते-जाते समय रास्ते में जबरन रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता है और दोस्ती करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देता है। जिसके चलते उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आरोपी से परेशान छात्रा अब बीच में पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।