{"_id":"6a36d782927850ba2800db13","slug":"girl-falls-ill-after-eating-pizza-ordered-from-a-restaurant-hapur-news-c-135-1-hpr1006-143426-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रेस्तरां से मंगाया पिज्जा खाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रेस्तरां से मंगाया पिज्जा खाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के न्यू आर्य नगर में रेस्तरां से मंगाया गया पिज्जा खाने के बाद 10 वर्षीय मासूम की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिजनों ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
न्यू आर्य नगर निवासी मनोज प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 14 जून की शाम उनके घर हाईवे स्थित एक पिज्जा रेस्तरां से पिज्जा मंगाया गया था। आरोप है कि पिज्जा खाने के कुछ समय बाद उनकी 10 वर्षीय पुत्री तेजस्विनी की तबीयत बिगड़ने लगी। रात में हालत अधिक खराब होने पर उसे गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
परिजनों का कहना है कि बच्ची पिछले चार दिनों से उपचाराधीन है। मनोज का कहना है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसी स्थिति न हो। सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में जांच कराई जाएगी। आरोपी दुकानदार के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।