फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girl drink acid, died in hospital

Hapur News: दुष्कर्म व उत्पीड़न का आरोप... किशोरी ने पिया तेजाब, उपचार के दौरान मौत

Thu, 19 Feb 2026 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 19 Feb 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
girl drink acid, died in hospital
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में किशोरी ने दुष्कर्म और उत्पीड़न से तंग आकर 15 दिन पहले तेजाब पी लिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने मोहल्ले के ही युवक पर दुष्कर्म और उत्पीड़न में आरोपी के पिता की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। पुलिस ने मामले में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। आरोप है कि मोहल्ला निवासी कामिल पिछले करीब चार वर्षों से उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने कामिल और उसके पिता को समझाया, लेकिन आरोपी ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया।
विज्ञापन

आरोप है कि कामिल उनकी पुत्री को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इस पूरे कृत्य में युवक के पिता ने भी साथ दिया। लगातार तनाव और बदनामी के डर से पुत्री अवसाद में चल रही थी। इसके कारण उसने तीन फरवरी 2025 को तेजाब पी लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत बिगड़ने पर चार फरवरी को अनवरपुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां करीब दो सप्ताह तक उपचार चला, लेकिन हालत गंभीर होने पर 17 फरवरी को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान पीड़िता ने बुधवार को दम तोड़ दिया। पीड़िता की मां ने इस संबंध में एसपी से शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी कामिल और उसके पिता भूरा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed