फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girl died in an accident

Hapur News: बेकाबू कार ने तीन युवतियों व महिला को रौंंदा, एक की मौत

Mon, 29 Apr 2024 11:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 29 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
girl died in an accident
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों व एक महिला को रौंद दिया। जिसमें शिवनगर निवासी छात्रा नेहा उर्फ छोटी (23) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला शिवनगर निवासी नेहा पड़ोस की रहने वाली टीना, पूनम और उसकी पुत्री माही के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थी। गढ़ रोड फ्लाईओवर के उतार के पास चारों सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान हापुड़ से गढ़ की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने चारों को कुचल दिया। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर देहात और हापुड़ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed