फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   giant python caused a stir in village men carrying it on their shoulders

UP: विशालकाय अजगर से गांव में मचा हड़कंप, जान जोखिम में डाल कंधे पर लेकर घूमे युवा; वायरल हुआ Video

Thu, 18 Dec 2025 09:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 09:30 PM IST
सार

गांव में युवकों ने जान जोखिम में डालकर अजगर को पकड़ा। इसके बाद कंधे पर लादकर गांव में घूमते रहे। जोखिम भरी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
giant python caused a stir in village men carrying it on their shoulders
कंधे पर अजगर लेकर घूमते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के अंदर विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, लेकिन कुछ युवकों ने बिना किसी डर के जान जोखिम में डालकर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद युवक अजगर को कंधे पर डालकर गांव की गलियों में घूमते नजर आए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवक अजगर के साथ खेलते रहे और उसे कंधे पर लादकर इधर उधर ले जाते रहे। इस दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। अजगर के साथ युवकों की यह खतरनाक हरकत मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अजगर काफी बड़ा है और कभी भी हमला कर सकता था, लेकिन युवक लापरवाही दिखाते रहे। ग्रामीणों ने इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने वन विभाग से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और जागरूकता की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed