{"_id":"6172d07e1f11a93c1547f77c","slug":"ghaziabad-police-arrested-five-accused-including-director-of-niftac-global-company-who-cheated-500-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो हजार लोगों से की 500 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो हजार लोगों से की 500 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर सहित पांच गिरफ्तार
Fri, 22 Oct 2021 08:24 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:24 PM IST
सार
पुलिस के खुलासे में यह बात सामने आई है कि निफ्टैक ग्लोबल कंपनी के नाम से 2008 से चल जालसाजी चल रही थी। आरोपियों ने गढ़, बहादुरगढ़ क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों के करीब दो हजार लोगों को शिकार बनाया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
18 महीने में ही पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करीब दो हजार लोगों से करीब 500 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ठगी करने वाली निफ्टैक ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से फॉरच्यूर्नर गाड़ी, दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, 78520 रुपये की नकदी, पासबुक और चेकबुक बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
एसपी दीपक भूकर ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बहादुरगढ़ थाना पुलिस, सर्विलांस टीम के साथ साथ तीन टीमों को लगाया गया था। गढ़-स्याना रोड के गांव बहद के पास से अशोक और धर्मपाल, धर्मपाल की पत्नी सुषमा, अशोक की पत्नी सुनीता निवासी गांव चांदनेर थाना बहादुरगढ़ और अशोक निवासी भड़काउ थाना नरसैना जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। तीनों पुरुष आरोपियों पर 50-50 हजार और दोनों महिलाओं पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
आरोपियों ने वर्ष 2008 में आरोपियों ने निफ्टैक ग्लोबल कंपनी की शुरुआत की थी। 18 महीनों में पैसा दोगुना करने का लोगों को लालच देते थे। पहला कार्यालय बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डेहरा कुटी और गढ़मुक्तेश्वर में खोला गया। इसके बाद हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली में कार्यालय खोला गया। हापुड़ के करीब 18 सौ से दो हजार लोगों ने इस कंपनी में अपना पैसा लगाया। जो 500 करोड़ रुपये से अधिक है। शुरुआत में कुछ लोगों को रकम वापस भी की गई, इसके बाद झांसा देने लगे। लोगों का दबाव बढ़ा तो कार्यालय बंद कर फरार हो गए। आरोपियों पर लोगों ने विभिन्न थानों में 96 मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन