फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ghattauli on rations, dealer's scramble.

राशन में घटतौली, डीलर से की हाथापाई

Mon, 15 Feb 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ghattauli on rations, dealer's scramble.
घटतौली और मनमानी वसूली होने का आरोप लगा ग्रामीणों ने राशन डीलर के साथ हाथापाई और विरोध प्रदर्शन कर दुकान को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर चुनावी गुटबाजी के तहत भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के गांव जखैडा रहमतपुर में सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने राशन की दुकान पर पहुंचकर डीलर के साथ मारपीट करते हुए राशन वितरण में धांधली और प्रधान पर चुनावी गुटबाजी के तहत अपने पक्ष के लोगों के राशन कार्डों पर मुहर लगाने का आरोप लगा विरोध में प्रदर्शन कर डीलर को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


कंछिद, चमन सिंह, नरेश चंद ने आरोप लगाया कि एडीएम की ओर से की गई घोषणा के बाद भी राशन डीलर और ग्राम प्रधान की सांठगांठ से गरीब-मजदूर परिवारों के राशन कार्डों पर मुहर नहीं लग पाई है, जिससे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सस्ता राशन न मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरपाल, सतेंद्र, ईश्वर, रवि, कुलदीप, जितेंद्र, मनोज, मांगे, अंगूरी ने आरोप लगाया कि प्रधान और पंचायत सचिव की मनमानी से गरीब-मजदूर परिवारों में पक्के शौचालय भी नहीं बन पा रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर राशन वितरण में धांधली करने वाले डीलर को नहीं हटाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।


हालांकि ग्राम प्रधान ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताकर चुनावी पार्टी बंदी से प्रेरित होने का दावा किया है। एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जांच होगी, जिसमें सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed