फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Get rid of the polluted water.

ग्रामीणों को मिलेगा प्रदूषित जल से छुटकारा

Sat, 25 Jun 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 25 Jun 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
Get rid of the polluted water.
प्रदूषित जल से छुटकारा मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की तथा उन्हें काली नदी के आसपास के गांवों में हो रहे भूजल प्रदूषण से अवगत कराया।

विज्ञापन


सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंत्री को बताया कि हापुड़ के गांव मलकपुर, श्यामपुर, बागड़पुर, ददायरा, ततारपुर, लालपुर, सीतादेई, सिमरौली, सिकंदरपुर ककोड़ी, विगास, लुखलाड़ा समेत करीब दो दर्जन गांवों का भूजल पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है।
विज्ञापन


जिससे इन गांवों के ग्रामीणों को हेपेटाइटिस बी तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में तो कैंसर और हेपेटाइटिस बी से कई महिला पुरुषों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूजल की गुणवत्ता प्रभावित ग्रामों की पेयजल योजनाएं स्वीकृत होने के बावजूद धन आवंटन न होने के कारण इन योजनाओं पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।  जल निगम द्वारा इन गांवों में पेयजल टंकी बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर भेजी है।


उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इन योजनाओं के लिए शीघ्र धन आवंटित कराया जाए जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके तथा उन्हें प्रदूषित पेयजल के कारण किसी बीमारी का सामना न करना पड़े।

ग्रामीण विकास मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा जिससे ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ पेयजल मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed