{"_id":"6643945b7f0de327cc07b8cd","slug":"gender-test-police-arest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110565-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महमूदपुर में लिंग परीक्षण करते दो दबोचे, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महमूदपुर में लिंग परीक्षण करते दो दबोचे, दो फरार
Tue, 14 May 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 14 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर (हापुड़)। थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में लिंग परीक्षण करते दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने दबोच लिया। दोनों युवकों को पकडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जाल बिछाया था। जिसमें आरोपी लिंग परीक्षण करते हुए पकड़े गए हैं। युवकों के पास से आठ हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। मामले में सीएमओ ने थाने में तहरीर दी है।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव महमूदपुर में लिंग परीक्षण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को एक महिला को गर्भवती बनाकर गांव में भेजा गया था। महिला को 15 हजार रुपये भी जांच कराने के लिए दिए गए थे। यह परीक्षण केंद्र जीतपाल के निवास पर चल रहा था। जहां अनुज विहार निवासी राजीव और गढ़मुक्तेश्वर निवासी टिंकू परीक्षण कर रहे थे। जब महिला जांच कराने पहुंची तो कुछ ही देर बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम भी पहुंच गई। टीम ने मौके से राजीव और मकान स्वामी जीतपाल को हिरासत में लिया है। जबकि, टिंकू और एक अन्य युवक मौके से फरार हो गए। टीम ने लैपटॉप और पोर्टेबल मशीन भी मौके से पकड़ी है।
अधिकारियों ने जो नोट दिए वही हुए बरामद--
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 15 हजार रुपये जांच कराने के लिए दिए थे। युवकों के पास से आठ हजार रुपये के वही सीरियल नंबर के नोट बरामद हुए हैं, जो अधिकारियों ने महिला को देकर भेजे थे।
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा था केंद्र
ग्रामीणों के अनुसार, कई माह से यह परीक्षण केंद्र चल रहा था। जहां मासूम लोगों को ठगा जा रहा था। बिना अल्ट्रासाउंड मशीन के यहां परीक्षण होता था। कई बार गलत जानकारी देने पर लोगों ने यहां आकर हंगामा भी किया था।
कई जिलों से आकर लोगों ने कराई थी जांच--
भोले-भाले लोगों को फंसाकर यहां परीक्षण कराया जाता था। परीक्षण करने के लिए लैपटाप, पोर्टेबल मशीन का सहारा लिया जाता था। अधिकारियों के अनुसार, आसपास के कई जिलों से आकर गर्भवतियों ने यहां परीक्षण कराया था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव महमूदपुर में लिंग परीक्षण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को एक महिला को गर्भवती बनाकर गांव में भेजा गया था। महिला को 15 हजार रुपये भी जांच कराने के लिए दिए गए थे। यह परीक्षण केंद्र जीतपाल के निवास पर चल रहा था। जहां अनुज विहार निवासी राजीव और गढ़मुक्तेश्वर निवासी टिंकू परीक्षण कर रहे थे। जब महिला जांच कराने पहुंची तो कुछ ही देर बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम भी पहुंच गई। टीम ने मौके से राजीव और मकान स्वामी जीतपाल को हिरासत में लिया है। जबकि, टिंकू और एक अन्य युवक मौके से फरार हो गए। टीम ने लैपटॉप और पोर्टेबल मशीन भी मौके से पकड़ी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जो नोट दिए वही हुए बरामद
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 15 हजार रुपये जांच कराने के लिए दिए थे। युवकों के पास से आठ हजार रुपये के वही सीरियल नंबर के नोट बरामद हुए हैं, जो अधिकारियों ने महिला को देकर भेजे थे।
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा था केंद्र
ग्रामीणों के अनुसार, कई माह से यह परीक्षण केंद्र चल रहा था। जहां मासूम लोगों को ठगा जा रहा था। बिना अल्ट्रासाउंड मशीन के यहां परीक्षण होता था। कई बार गलत जानकारी देने पर लोगों ने यहां आकर हंगामा भी किया था।
कई जिलों से आकर लोगों ने कराई थी जांच