फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gas cylinder exploded.

गैस सिलेंडर फटा, घर की छत उड़ी

Tue, 21 Jun 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 21 Jun 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder exploded.
गैस सिलेंडर फटा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र स्थित मोती कालोनी में मंगलवार की दोपहर एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। तेज धमाके साथ सिलेंडर फटने से कमरे की छत उड़ गई। आग लगने से मकान में रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मोती कालोनी में मकान के निचले हिस्से में नासिर व ऊपरी मंजिल पर भाई राशिद रहता है। मंगलवार को राशिद के परिवार के लोग सहरी खाकर सो गए।
विज्ञापन


दोपहर अचानक रसोईघर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसी के साथ तेज धमाके से सिलेंडर फट गया और कमरे की छत उड़ गई। इससे परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाते हुए घर से बाहर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर लोग खुद आग बुझाने में जुटे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच घर में रखा गृहस्थी का सामान राख हो चुका था।


ग्रामीणों की माने तो आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।  पीड़ित ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में आग के कारण फट गया था और छत उड़ गई। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed