फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Garh this time topped.

शाबाश गढ़, इस बार भी अव्वल रहा

Sat, 11 Feb 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 11 Feb 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Garh this time topped.
वोटिंग में गढ़ क्षेत्र अव्वल रहा - फोटो : अमर उजाला

गढ़ गंगानगरी क्षेत्र से जुड़े  जिंदादिल लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व का उत्सव भी बड़े जोश और उल्लास के साथ मनाया, जिसके चलते सुबह 7 बजे वोटिंग प्रारंभ होते ही मतदेय स्थलों पर मतदान करने वालों की लंबी लाइनें लग गई थीं।

विज्ञापन


मतदान संपन्न हुआ तो गढ़ के वोटरों ने धौलाना और हापुड़ को पीछे छोड़ते हुए वोटिंग में इस बार भी पहला स्थान हासिल कर लिया। प्रदेश की सर्वोच्च पंचायत को लेकर चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार दूसरी बार भी ऐसा मंजर देखने को मिला,
विज्ञापन


जब मतदान के लिए लाइन में लगने को समय की बर्बादी समझने वाले सभी वर्गों के वोटर बड़े जोश खरोश के साथ अपने घरों से मतदान करने को पोलिंग बूथों पर पहुंचे। लंबी लाइन लगी होने से वोटरों को एक घंटा से भी अधिक समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी उनमें वोटिंग को लेकर अजीब सी खुशी और उत्साह बना हुआ था। बुजुर्गों से लेकर महिला और यूथ ब्रिगेड ने गर्मजोशी के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोटिंग किया, जिसके चलते देर शाम तक बूथों पर लाइन लगी रहीं।

पुलिस-प्रशासन से जुड़े अफसरों का दावा है कि इस बार वोटिंग के दौरान छिटपुट नोकझोंक के अलावा कोई अप्रिय घटना नहीं हो पाई है, हालांकि ईवीएम मशीन और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी समेत खाकी वालों की मनमानी के चलते निर्वाचन आयोग की असल मंशा से कई स्थानों पर खिलवाड़ हुई है।

गढ़ ने इस बार भी वोटिंग में धौलाना और हापुड़ को पछाड़कर पहली बार फस्ट डिवीजन हासिल की है।

पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी गढ़ क्षेत्र के मतदाताओं ने जनपद की हापुड़ और धौलाना सीटों की तुलना में अधिक मतदान कर अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल किया है। प्रारंभिक तौर के आंकड़ों के मुताबिक धौलाना में 66.9 और हापुड़ में 65.66 फीसदी वोटिंग हो पाई है।

गढ़ क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक रहा है। बता दें कि इससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव में गढ़ क्षेत्र ने 62 फीसदी वोटिंग की थी, जो उस दौरान भी जनपद में सर्वाधिक रही थी।

एसडीएम आरएन पांडेय ने शांतिपूर्ण और रिकॉर्डतोड़ मतदान के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया है, जिनका कहना है कि सभी वर्गों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की है।


सीओ सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि पुलिस-प्रशासन के साथ ही सभी वर्गों के सहयोग से मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कोई वारदात नहीं हो पाई। पोलिंग बूथों से लेकर आवागमन वाले रास्तों पर भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबदस्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed