फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   garh tehsildar get the land encroached free

Hapur News: तहसीलदार ने कोथला खादर में कब्जामुक्त कराई सौ बीघा भूमि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
garh tehsildar get the land encroached free
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के कोथला गांव में अवैध रूप से कब्जाई गई 100 बीघा भूमि को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान तहसीलदार ने जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोथला खादर में प्राकृतिक झील पर अवैध रूप से सैकड़ों बीघा भूमि पर कब्जा हो रहा है। जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से शिकायत की गई थी। तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम बनाकर अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को कब्जामुक्त कराई गया है। क्षेत्र में सौ बीघा से अधिक भूमि पर कब्जा है। किसानों द्वारा उक्त भूमि पर गन्ना की बुवाई शुरु कर दी गई थी। जिसको खाली कराने के लिए कई ट्रैक्टर लगाए हुए हैं। फिलहाल सौ बीघा भूमि को खाली करा दिया है, इसके अलावा जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि भूमि को खाली कराकर वन विभाग को सुपुर्द की जाएगी। भूमि को चिन्हित कर पोल लगवाए जाएंगे, जिससे भविष्य में कोई भी अवैध कब्जा न कर सके। वहीं इस दौरान कानून व्यवस्था नियंत्रण करने के मकसद से तहसीलदार पुलिस बल के साथ खादर क्षेत्र में मौजूद रहीं। लेकिन प्रशासन की कार्रवाई को देख ग्रामीण एकत्र तो हुए, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा विरोध नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed