फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Garh Road gate will close after the fair Ganges.

गंगा मेले के बाद बंद होगा गढ़ रोड फाटक

Sun, 22 Nov 2015 03:55 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 22 Nov 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
गंगा मेले के बाद गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक ओवर ब्रिज निर्माण के कारण बंद हो जाएगा। इसका निर्णय एसडीएम और रेलवे के अफसरों की बैठक में लिया जाएगा। वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन


जर्जर रास्तों को सही करने के लिए लोकनिर्माण विभाग और पालिका के अफसरों को निर्देशित किया गया है। गढ़ रोड रेलवे फाटक पर जिले का पहला चार लेन का ओवरब्रिज बन कर रहा है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों का प्रवेश यहां पहले से ही बंद है। बल्कि छोटे से रास्ते से हल्के वाहनों का निकलवाया जा रहा है। जिस पर आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज निर्माण के कार्य को लेकर शनिवार को एसडीएम शमशाद हुसैन, रेलवे के निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता एनएस बघेल व अन्य रेलवे अफसरों के बीच बैठक हुई।

रेलवे अफसरों ने बताया कि फाटक के पास वाहनों के आवागमन के कारण काम करने में दिक्कत आ रही है और हादसा होने की संभावना बन रही है। इसलिए फाटक को बंद कराया जाए, ताकि तेजी से कार्य हो सके। एसडीएम ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि गंगा स्नान के बाद गढ़ रोड फाटक बंद करा दिया जाए।

ताकि ओवरब्रिज कार्य में दिक्कत न आए। शहरवासी भी इसमें सहयोग करेंगे। एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि रेलवे फाटक पर बनने वाले फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर किसी प्रकार का रिस्क नहीं  लिया जाएगा।

रेलवे फाटक बंद होने पर दो वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। गढ़ रोड से वाहन जरौठी, दोयमी रोड होते हुए शहर में आएंगे। एलएन पब्लिक स्कूल के रास्ते से भी शहर में आया जा सकता है।


दोनों मार्गों पर रास्ते का कुछ भाग जर्जर है। जरौठी से दोयमी मार्ग को सही कराने के लिए पीडब्लूडी और एलएन पब्लिक स्कूल वाले रास्ते को सही कराने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed