फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   garh-Brajghat now 20 hours for power.

गढ़-ब्रजघाट को अब 20 घंटे बिजली मिलेगी

Mon, 30 Nov 2015 11:53 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 30 Nov 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
वसूली में सुधार और लाइन लॉस घटने पर गढ़-ब्रजघाट को 20 घंटे सप्लाई का तोहफा मिलने पर लोगों ने मनोरंजन कर मंत्री समेत प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन


बता दें कि अपेक्षित स्तर पर वसूली के साथ ही जिन कस्बों में लाइन लॉस का प्रतिशत 15 से कम होगा, उनमें पावर कारपोरेशन ने बिजली सप्लाई बढ़ाने की नीति घोषित की हुई है।

जिसके तहत पहले चरण में चिन्हित किए गए 20 कस्बों में गढ़-ब्रजघाट का नाम भी शामिल है, जहां प्रतिदिन 20 घंटे सप्लाई दिया जाना प्रस्तावित है।

पालिका सदस्य गफ्फार खां, राकेश चौहान, डॉ.शमशाद, विष्णु दत्त नागर, फिरोज खान, हाफिज बदरुद्दीन, फारूख चौधरी, रुपेश पंडित, राजू पधान, मास्टर नसीम, इंद्रपाल यादव, कलुवा सिंह ने मनोरंजन कर स्वतंत्र प्रभार मंत्री मदन चौहान समेत प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन


एसडीओ जीपी शर्मा और जेई महेशचंद शर्मा का कहना है कि पावर कारपोरेशन द्वारा चलाई गई योजना के तहत अपेक्षित वसूली और लाइन लॉस 155 फीसदी से कम होने पर जिन कस्बों में 20 घंटा प्रतिदिन की सप्लाई दी जानी है, उनमें गढ़-ब्रजघाट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed